Chhattisgarh Yoga Commission : बिलासपुर । प्राथमिक कक्षाओं से योग को अनिवार्य करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है और शीघ्र इस पर अमल किया जाएगा । बिलासपुर  पहुंचे योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने,कहा कि योग जीवन का अनिवार्य अंग है। योग से ही निरोग रहा जा सकता है उन्होंने बिलासपुर में शुद्ध योग केंद्र का जायजा लिया ।

Chhattisgarh Yoga Commission :  इस मौके पर शुद्ध योग केंद्र के छोटे बच्चों ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया, जिसमें आर्या विश्वकर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ‌आदि और डुग्गू अग्रवाल का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। ढाई साल के नन्हे कियांश ने अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया।

श्री अग्रवाल ने शुद्ध योग केंद्र की सराहना करते हुए कहा जैसा सुना था वैसा ही पाया बल्कि उससे ज्यादा पाया। यहां के बच्चे राष्ट्रीय स्पर्धाओं तक पहुंचे रहे हैं, यह बिलासपुर के लिए गौरव की बात है उन्होंने केंद्र की संचालिका डॉक्टर मोनिका पाठक को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह वह अपनी उपलब्धियां जारी रखें ।

इससे पहले योग केंद्र की संचालिका डॉक्टर मोनिका पाठक ने अनुदेशक राखी मानिकपुरी, श्वेता सुमन, मुनमुन केसरी और भूपेंद्र कर्ष के साथ श्री अग्रवाल का स्वागत किया । इस मौके पर मदन पाठक ,,मंजुलिका पाठक ,सनी केसरी ,अतुल खरे, अंकिता अग्रवाल श्रीमती मेघा, श्रीमती आरती  एस राय सहित योग केंद्र के सभी सदस्य उपस्थित थे ।

मलखम्ब बनेगा योग का हिस्सा

प्राचीन योग खेल मलखंब को शीघ्र योग का हिस्सा बनाया जाएगा l योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने fourthline को बताया कि इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।  उन्होंने बताया ये प्राचीन खेल है जिसमें एक डंडे पर योग, मलल और जिमनास्टिक तीनों किया जाता है। यह मध्य प्रदेश का राजकीय खेल भी है। भारत के बहुत से खिलाड़ी इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक चुके हैं। अब इसे योग का अंग बनाया जाएगा l उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में योग के प्रति लोगों का रुझान बहुत तेजी से बढ़ रहा है। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई हैl

Previous articlePadma Vibhushan Teejan Bai :  पद्म विभूषण तीजन बाई एक लोक कलाकार नहीं  छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान की जीवंत प्रतीक थीं
Next articlePandwani singer Teejan Bai : पंडवानी गायिका तीजन बाई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here