• सीएम विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में भ्रष्टाचार  के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा, किया  रोड शो
अम्बिकापुर। CM sai  Road Show:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नगर निगम में हमारी जी  हुई तो यहां के लोगों की वर्षों पुरानी पट्टे की मांग पूरी करेंगे। उन्होंने कहा कि नजूल भूमि पर काबिज लोगों को भू-स्वामित्व का पट्टा देंगे। वहीं महिलाओं के नाम से प्रॉपर्टी पर टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिनका समेकित कर लंबे समय से लंबित है, उनका एकमुश्त समाधान किया जाएगा।


CM sai  Road Show:  मुख्यमंत्री  श्री साय अंबिकापुर में  चुनावी सभा को संबोधित कर रहे ते थे। शहर में उन्होंने रोड शो भी  किया। सीएम फूलों से सुसज्जित वाहन में सवार होकर पुलिस कंट्रोल रूम से निकले। उनके साथ वाहन में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, मेयर प्रत्याशी मंजूषा भगत सवार थे। सभी हाथ जोडक़र शहर की जनता का अभिवादन करते रहे। सीएम का रोड शो पुलिस कंट्रोल रूम से निकलकर स्कूल रोड, महामाया चौक, देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक के पास पहुंचा, जहां सीएम आमसभा में शामिल हुए।


CM sai  Road Show:   चुनावी सभा को संबोधित करते  हुए सीएम ने कहा कि नगर निगम चुनाव में झूठा, लबरा व भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को मौका नहीं देना है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता ने मौका दिया था, लेकिन 5 सालों में इन्होंने भ्रष्टाचार में पूरा समय बिताया।इसमें पीएससी घोटाला, शराब घोटाला, रेत घोटाला, महादेव सट्टा ऐप घोटाला शामिल हैं। शराब घोटाले में शामिल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने खुद को अनपढ़ बताया था। उन्हें कांग्रेस ने मोहरा बनाकर भारी भ्रष्टाचार किया। श्री साय ने शहर के गांधीनगर में भी चुनावी सभा को संबोधित किया।

Previous articleCG Cadre to IAS:  मणिपुर के IAS ने छत्तीसगढ़ की आईपीएस से शादी के लिए बदला कैडर
Next articleMunicipal elections compaign:  चिरमिरी में बोले सीएम साय, शहर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन  की सरकार बनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here