Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/नगरीय निकाय चुनाव/Oath ceremony: महापौर व पार्षदों के शपथ ग्रहण में आएंगे मुख्यमंत्री, कर सकते  हैं बड़ी घोषणा
नगरीय निकाय चुनाव

Oath ceremony: महापौर व पार्षदों के शपथ ग्रहण में आएंगे मुख्यमंत्री, कर सकते  हैं बड़ी घोषणा

Avatar photo
By fourthline.in
February 24, 2025 2 Min Read
0

अम्बिकापुर। Oath ceremony:  निगम में नयी सरकार के चुनाव का परिणाम आए हुए 10 दिन हो चुके हैं परन्तु अभी तक नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों के शपथ ग्रहण की कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही है  अटकलें लगाई जा रही हैं कि नयी नगर सरकार के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह अगले माह के पहले सप्ताह में हो सकता है। इसमें मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।


Oath ceremony: विदित हो कि निगम में महापौर सहित 48 में से 31 वार्डों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।  एक निर्दलीय का भी भाजपा को समर्थन मिल गया है। नियमानुसार चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों का नाम राज्य के गजट में प्रकाशित किया जाता है। गजट  प्रकाशन के उपरांत एक सप्ताह के भीतर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना होता है। ऐसे में संभावना है कि कि इस सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह के प्रारंभ में विजयी पार्षदों का नाम गजट में प्रकाशित कर दिया जाएगा, जिसके उपरांत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।


मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल, कर सकते हैं बड़ी घोषणा
Oath ceremony: यह भी संभावना  है कि निगम चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री खुद इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। पूरे प्रदेश के 10 नगरीय निकायों में मिली जीत से गदगद भाजपा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। यह भी संभावना है कि मुख्यमंत्री द्वारा निगम क्षेत्र में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शाामिल होकर कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।


सभापति का होगा चुनाव

Oath ceremony: नगर निगम में नये सभापति का चुनाव भी पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद होगा। भाजपा द्वारा यहां सभापति का चुनाव करने के लिए शिवरतन शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया गया है, जो कि जल्द ही सभी विजयी भाजपा पार्षदों से चर्चा कर नये सभापति के चुनाव के लिए रायशुमारी करेंगें। पार्टी द्वारा सर्वसम्मति से सभापति का चुनाव करने का प्रयास किया जाएगा जिसके लिए अभी से दावेदारों में भाग- दौड़ मची हुई है।

Tags:

#Chhattisgarh # CG hindi news #Municipal elections #Oath ceremony #Ambikapur #CM Vishnu dev sai
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Congress fact finding committee: कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सुना पार्टी से निकाले गए नेताओं का पक्ष

Next

ACB raid: गंभीर धाराएं नहीं लगाने एएसआई ले रहा था 15 हजार, एसीबी  ने पकड़ा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme