• प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं
CM’s Diwali in Bagia : जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छोटी दिवाली के अवसर पर बगिया स्थित अपने गृह निवास के मुख्य द्वार पर धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। दीपों की जगमगाती रोशनी के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
खुशियों के प्रकाश से आलोकित हो सबका जीवन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर-आंगन को खुशियों और प्रकाश से आलोकित करे। समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो। दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करे। उन्होंने कामना की कि छत्तीसगढ़ विकास, समृद्धि और उन्नति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे।




