Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राजनीति/CM Vishnu dev Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 मई को विधायक भूलन सिंह मरावी के गांव पटना में सुशासन तिहार और निजी कार्यक्रमों में होंगे शामिल
राजनीति

CM Vishnu dev Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 मई को विधायक भूलन सिंह मरावी के गांव पटना में सुशासन तिहार और निजी कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Avatar photo
By fourthline.in
May 7, 2025 2 Min Read
0

सूरजपुर। CM Vishnu dev Sai:  प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटना गांव में 8 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा प्रस्तावित है। यह दौरा सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना और जनसमस्याओं से सीधे रूबरू होना है।

CM Vishnu dev Sai: मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे, आम जनता से संवाद स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। यह कार्यक्रम राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह आयोजन स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी के गृहग्राम पटना में हो रहा है।

CM Vishnu dev Sai: श्री मरावी क्षेत्र में अपने सरल, सहज व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते हैं। 8 मई को उनके निवास पर दो पारिवारिक कार्यक्रम भी हैं एक ओर उनकी पौत्री का अन्नप्राशन संस्कार है, तो दूसरी ओर श्री मरावी का जन्मदिवस भी मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय इन दोनों पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता कर विधायक के प्रति आत्मीयता और सम्मान प्रकट करेंगे।हालांकि प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जिला प्रशासन और भाजपा के पदाधिकारी तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों में उत्साह है।मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

Tags:

#VishnuDevSai #ChhattisgarhCM #SushasanTihaar #BhoolSinghMarawi #PatnaVillage #CMVisit #GoodGovernance
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Operation Sindoor: पाकिस्तान का एयरस्पेस पूरी तरह बंद, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों ने रूट बदले

Next

Bilasapur airport: बिलासपुर एयरपोर्ट के उन्नयन के मामले में हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, जनता सब देख रही

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme