Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अपराध/Corruption in Punjab : DIG के घर CBI को मिला खज़ाना, 7.5 करोड़ कैश, 2.5 किलो सोना और लग्ज़री घड़ियां, गिरफ्तार
अपराधराष्ट्रीय

Corruption in Punjab : DIG के घर CBI को मिला खज़ाना, 7.5 करोड़ कैश, 2.5 किलो सोना और लग्ज़री घड़ियां, गिरफ्तार

Avatar photo
By fourthline.in
October 17, 2025 2 Min Read
0

चण्डीगढ़।  Corruption in Punjab : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई ने पूरे पुलिस महकमे को हिला दिया है। रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर (DIG Harcharan Singh Bhullar) के घर और ठिकानों से जो बरामदगी हुई है, उसने जांच एजेंसियों तक को चौंका दिया। गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शुरू हुई CBI की छापेमारी शुक्रवार तक चली। छापेमारी में इतने कैश के बंडल मिले कि CBI को नोट गिनने की मशीनें मंगवानी पड़ीं। अब गिनती पूरी हो चुकी है और आंकड़ा हैरान करने वाला है।

सीबीआई के साथ लगे

Corruption in Punjab : ₹7.5 करोड़ कैश, 2.5 किलो सोना, 26 लग्ज़री घड़ियां (Rolex, Rado जैसी ब्रांड शामिल), 50 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज़, जिनमें कई संदिग्ध और बेनामी नामों पर हैं, कई बैंक खातों और लॉकर की चाबियां, 4 लाइसेंसी हथियार और 100 जिंदा कारतूस, समराला स्थित फार्महाउस से, :₹5.7 लाख नकद, 108 शराब की बोतलें, 17 जिंदा कारतूस, मिडिलमैन के घर से:₹21 लाख कैश
कई संदिग्ध दस्तावेज़

Corruption in Punjab: CBI के मुताबिक, डीआईजी हरचरण भुल्लर एक व्यापारी से एफआईआर “निपटाने” और पुलिस कार्रवाई से बचाने के बदले में भारी रिश्वत की मांग कर रहा था। उसने यह रकम अपने एक करीबी मिडिलमैन के ज़रिए मंगाई थी। रिश्वत लेते हुए दोनों रंगे हाथ पकड़े गए।गिरफ्तारी के बाद डीआईजी और उसके सहयोगी को शुक्रवार को CBI कोर्ट, चंडीगढ़ में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Tags:

#CorruptionInPunjab #CBIRaid #DIGArrested #CashSeized #GoldRecover #CBIAction #CorruptionExposed #MajorRaid #BlackMoney #PunjabNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

ACB action : 15 हजार रूपए रिश्वत लेते बीएमओ पकड़ाया, पीएम बिल निकलने मांगे थे 32 हजार

Next

Diwali gift to workers:  88 हजार से अधिक श्रमिकों को दीवाली का तोहफा, खातों में 26 करोड़ 90 लाख रुपए

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme