Dharmendra pradhan resignation: नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। छात्रों के आंदोलन के बीच, प्रधान ने शनिवार दोपहर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी को सौंपी गई है।
Dharmendra pradhan resignation: अधिसूचना के मुताबिक, प्रह्लाद जोशी अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ शिक्षा मंत्रालय का काम भी संभालेंगे। यानी फिलहाल उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि उनके मौजूदा विभाग पहले की तरह उनके पास ही रहेंगे।
Dharmendra pradhan resignation: जोशी भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता हैं। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भी प्रह्लाद जोशी के पास है। राजनीति में दो दशक से अधिक समय बिताने वाले प्रहलाद जोशी को संगठन और प्रशासन का अनुभवी नेता माना जाता है। संसद में उनकी सक्रियता, लगातार चुनावी जीत और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव उन्हें खास बनाता है।









