रायपुर Diwali gift to workers: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल की विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को दीवाली से पूर्व 26 करोड़ 90 लाख 1 हजार 202 रूपए सहायता राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के जरिए अंतरित की गई है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह ने श्रमिकों के खातें में राशि अंतरित की। श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 18 योजनाओं के अंतर्गत 88,568 हितग्राहियों को 26 करोड़ 90 लाख 1 हजार 202 रूपए की राशि प्रदान की गई है।

Diwali gift to workers: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के संचिव गिरीश रामटेके ने बताया कि किन-किन योजनाओं में कितनी राशि अंतरित की गई है। प्रमुख योजनाएं और अंतरित की गई राशि इस प्रकार है-
दीदी-ई रिक्शा सहायता योजना के 12 हितग्राहियों को 12 लाख रुपए
निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना में 42 हजार 494 श्रमिकों को 5 करोड़ 49 लाख 5 हजार रुपए
मिनीमाता महतारी जतन योजना में 1804 श्रमिकों को 3 करोड़ 60 लाख 80 हजार रुपए
मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना में 2124 श्रमिकों को 31 लाख 86 हजार रुपए
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 207 हितग्राहियों को 2 करोड़ 11 लाख रुपए
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 557 श्रमिकों के बच्चों को 60 लाख़ 40 हजार 350 रुपए
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 2867 श्रमिकों को 5 करोड़ 73 लाख 40 हजार रुपए
34051 मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में 24655 श्रमिकों के बच्चे को 6 करोड़ 67 लाख 37 हज़ार 500 रुपए
मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना में 2636 श्रमिकों को 91 लाख 74 हजार 240 रुपए
मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 192 हितग्राहियों को 3 लाख 84 हजार रुपए
मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना में 1519 श्रमिकों को 56 लाख 24 हजार 212 रुपए
निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना में 2 हितग्राही को 1 लाख रुपए
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना में 33 हितग्राहियों को 33 लाख रुपए
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना में 9 श्रमिकों को 1 लाख 80 हजार रुपए
मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना में 16 श्रमिकों को 1 लाख 26 हजार 400 रुपए
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना में 46 हितग्राहियों को 67 हजार 500 रुपए

Previous articleCorruption in Punjab : DIG के घर CBI को मिला खज़ाना, 7.5 करोड़ कैश, 2.5 किलो सोना और लग्ज़री घड़ियां, गिरफ्तार
Next articleNaxalism on the verge of extinction:  पूर्व CM भूपेश बोले – छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद  खात्मे की ओर, गृहमंत्री अमित शाह व प्रदेश सरकार को सराहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here