Drunk and Driving : रायपुर। रायपुर शहर में सड़क हादसों और नशे में वाहन चलाने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले आठ महीनों में पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ 3957 कार्रवाई की है। खास बात यह है कि इन सभी मामलों में ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटकर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।

Drunk and Driving :  सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती दिखाई है। आठ महीने की अवधि में सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने के मामले में 2005 प्रकरण दर्ज कर 2057 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यानी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की तुलना में ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगभग दोगुनी रही। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने एक्सीडेंट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Drunk and Driving :  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिछले आठ महीनों में ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर हुई कार्रवाई अब तक की रिकॉर्ड कार्रवाई है। पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन चलाते समय शराब का सेवन न केवल चालक के लिए बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी खतरा बन सकता है। इसी वजह से ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस तरह के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सार्वजनिक स्थान पर पीने वालों पर सख्ती

ड्रंक एंड ड्राइव के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाया है। आठ महीने में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के 2005 प्रकरण सामने आए, जिनमें 2057 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जोनवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के सबसे ज्यादा मामले नार्थ जोन में सामने आए।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर भी सख्ती

ड्रंक एंड ड्राइव के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाया है। आठ महीने में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के 2005 प्रकरण सामने आए, जिनमें 2057 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के सबसे ज्यादा मामले नार्थ जोन में सामने आए। नार्थ जोन में सबसे ज्यादा कार्रवाई नार्थ जोन में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने के 899 प्रकरणों में 901 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद पश्चिम जोन में 717 प्रकरणों में 766 लोगों पर कार्रवाई हुई। वहीं रायपुर मध्य जोन में 389 प्रकरणों में 392 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नार्थ जोन सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान के मामलों में सबसे आगे रहा।

तीन हजार वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड

ड्रंक एंड ड्राइव सहित अन्य मामलों में ट्रैफिक पुलिस ने अब तक करीब 3000 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कराने की कार्रवाई की है। इनमें करीब 2700 लाइसेंस नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के मामले में निलंबित हुए हैं। इसके अलावा 1200 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग को पत्र लिखा है। पुलिस के अनुसार, ड्रंक एंड ड्राइव सहित अन्य मामलों में जिन वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित किया जाता है, उनका लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित रहता है। दूसरी बार पकड़े जाने पर जेल का प्रावधान ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले व्यक्ति को दोबारा पकड़े जाने पर कोर्ट के आदेश के आधार पर जेल भेजने का प्रावधान है। अभी तक ऐसे वाहन चालक सामने नहीं आए हैं जो लाइसेंस निलंबन की अवधि के दौरान या निलंबन खत्म होने के बाद दोबारा वाहन चलाते हुए पकड़े गए हों।







Previous articleNew Railway Projects : ट्रेनें की लेटलतीफी होगी खत्म, मोदी कैबिनेट ने 4,254 करोड़ की रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी
Next articleTeacher’s body found hanging : प्रेमनगर में घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका की लाश, इलाके में सनसनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here