Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राजनीति/Earnings and expenses of parties: कांग्रेस, आप का खर्च कमाई से ज्यादा, भाजपा मालामाल , ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राजनीति

Earnings and expenses of parties: कांग्रेस, आप का खर्च कमाई से ज्यादा, भाजपा मालामाल , ADR की रिपोर्ट में खुलासा

Avatar photo
By fourthline.in
July 21, 2024 3 Min Read
0

नई दिल्ली। Earnings and expenses of parties: भारतीय राजनीति और चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने वाली गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 2024 की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में देश की 57 में से 39 रीजनल पार्टियों की कमाई और खर्च का ब्योरा जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी की कमाई कम है, लेकिन खर्च ज्यादा है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) खर्च के मामले में देश की सबसे बड़ी रीजनल पार्टी है। कमाई के मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) टॉप पर है।

Earnings and expenses of parties: फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में ममता बनर्जी की TMC की कमाई 333.45 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 181.1 करोड़ रुपए किए। वहीं के. चंद्रशेखर राव की BRS की कमाई 2022-23 में 737 करोड़ रुपए रही। जबकि खर्च के 57.47 करोड़ रुपए रहा। आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन रेड्‌डी की पार्टी YSR कांग्रेस कमाई के मामले में तीसरे और खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर है।

Earnings and expenses of parties: भारत की टॉप 5 क्षेत्रीय पार्टियों की कमाई और खर्च में बड़ा अंतर देखा गया है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने 737.6 करोड़ रुपए की कमाई की जबकि उनका खर्च मात्र 57.47 करोड़ रुपए रहा। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 333.45 करोड़ की कमाई की और 181.1 करोड़ खर्च किए। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की कमाई 214.3 करोड़ रही, जबकि खर्च 52.62 करोड़ है। बीजू जनता दल (BJD) ने 181.05 करोड़ कमाए और 9.98 करोड़ खर्च किए। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की कमाई 74.78 करोड़ रही लेकिन उनका खर्च 79.32 करोड़ था। इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि अधिकांश पार्टियों ने अपनी कमाई से कम खर्च किया, जबकि कुछ ने अधिक खर्च किया।

Earnings and expenses of parties: भारत की टॉप 5 क्षेत्रीय पार्टियों की कमाई और खर्च में बड़ा अंतर देखा गया है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने 737.6 करोड़ रुपए की कमाई की जबकि उनका खर्च मात्र 57.47 करोड़ रुपए रहा। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 333.45 करोड़ की कमाई की और 181.1 करोड़ खर्च किए। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की कमाई 214.3 करोड़ रही, जबकि खर्च 52.62 करोड़ है। बीजू जनता दल (BJD) ने 181.05 करोड़ कमाए और 9.98 करोड़ खर्च किए। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की कमाई 74.78 करोड़ रही लेकिन उनका खर्च 79.32 करोड़ था। इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि अधिकांश पार्टियों ने अपनी कमाई से कम खर्च किया, जबकि कुछ ने अधिक खर्च किया।

नेशनल पार्टियों की कमाई और खर्च    

पार्टी का नाम      कमाई           खर्च

भाजपा  2360.84 करोड़ 1361.68करोड़

कांग्रेस    452.37 करोड़   467.13 करोड़

CPI(M)  141.66 करोड़.   52.62 करोड़

आप        85.17 करोड.   102.05 करोड़

बीएसपी  29.27 करोड़.    18.42 करोड़

नेशनल पीपुल्स पार्टी (NP

             7.562 करोड़.        6.932करोड़

स्वैच्छिक योगदान से क्षेत्रीय पार्टियों ने जुटाए 1522.46 करोड़ रुपए

Earnings and expenses of parties: वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, 39 क्षेत्रीय दलों ने स्वैच्छिक योगदान यानी की डोनेशन, अंशदान और चुनावी बांड के माध्यम से 1522.46 करोड़ रुपए जुटाए। जोकि इन पार्टियों की कुल आय का 87.4736% है। इस स्वैच्छिक योगदान में इलेक्टोरल बॉन्ड से मिले डोनेशन ने अहम भूमिका निभाई है। इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए इन क्षेत्रीय पार्टियों ने 1285.82 करोड़ रुपए हासिल किए। यह इन पार्टियों की कुल आय का 73.87% था। दूसरे डोनेशन और अंशदान के तौर पर इन पार्टियों 236.638 करोड़ रुपए मिले जो इनकी कुल आय का 13.5961% रहा।

Earnings and expenses of parties: वर्ष 2022-23 के दौरान, 39 क्षेत्रीय पार्टियों में से केवल 8 पार्टियों ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 1285.82 करोड़ रुपए का डोनेशन मिलने की जानकारी दी। इसके अलावा, क्षेत्रीय पार्टियों ने आय के दूसरे स्रोतों से 218.02 करोड़ रुपए जुटाने की जानकारी दी है जोकि इन पार्टियों की कुल घोषित आय का 12.5264% है। इस दौरान इन पार्टियों ने ब्याज से कुल आय का 8.93% यानी की 155.3975 करोड़ रुपए जुटाए।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Backward class welfare commission soon: छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का  गठन जल्द, अध्यक्ष सहित 7 सदस्यों की होगी नियुक्ति

Next

Money recovery in Ayushman Bharat: आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों से वसूल लिए पैसे, 48 अस्पतालों  पर लाखों का जुर्माना 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme