Eklavya School Students Protest : कोरबा। जिले के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने एक महीने में तीसरी बार सड़क जाम कर दिया। गुरुवार को बड़ी संख्या में बच्चे कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर छुरी पंचायत के सामने बैठ गए, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। छात्र स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रिंसिपल डॉ. अरसद अहमद अली और छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग कर रहे हैं।

Eklavya School Students Protest :   बच्चों का ये लगातार तीसरा आंदोलन है। सबसे पहले बच्चों ने सड़क जाम कर कटघोरा विधायक और सहायक आयुक्त को घेरकर शिकायत की थी। दूसरी बार इसी जगह सड़क जाम किया गया। तब SDM कटघोरा, तहसीलदार और सहायक आयुक्त ने आकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। आज फिर बच्चे सड़क पर बैठ गए हैं। बच्चों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

छात्रों की ये है मांग

छात्रों ने स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनकी मांग है कि प्रिंसिपल डॉ. अरसद अहमद अली को तत्काल हटाया जाए। छात्रावास अधीक्षक को बदला जाए। स्कूल में खाना, पढ़ाई और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Previous articleMumbai woman biker dies: मुंबई की महिला बाइक राइडर की कांकेर में सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर ने मारी टक्कर
Next articleED Raids: राजनांदगांव में डीएमएफ घोटाले में ईडी के छापे, नाहटा और भंसाली से जुड़े ठिकानों पर जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here