Elephants havoc in village : बिलासपुर (fourthline ) l अचानकमार अभ्यारण के सीमावर्ती ग्राम बिदावल में देर रात हाथियों ने उत्पात मचाया l एक मकान तोड़ दिया और एक बड़े रकबे की फसलें बर्बाद कर दी lमकान के अंदर सो रहे ग्रामीण हाथियों की चिंघाड़ सुनकर सपरिवार वहां से भागकर जान बचाई। पूरे गांव के लोग रात भर जागकर पहरा देते रहे ।
Elephants havoc in village : वन अधिकारियों के अनुसार चार हाथियों का दल 38 वरषीय ईश्वर के घर के पास तक पहुंच गए और टक्कर मार मार कर घर की दीवारें तोड़ दीl हाथियों की चिंघाड़ सुनकर परिवार ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और ग्रामीणों ने हाथियों से सुरक्षित दूरी बताते हुए उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया l हाथियों ने गांव में एक बड़े रकबे की फसलें रौंद डाली। हाथियों का दल करीब 2 घंटे तक गांव में उत्वपात मचाया। वन विभाग का अमला काफी देर बाद वहां पहुंचा। इस घटना से ग्रामीण दहशत में है।

