Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/पीएम के रोजगार सृजन प्रतिबद्धता को पूरा रोजगार मेला एक ऐतिहासिक कदम- रेणुका
Uncategorized

पीएम के रोजगार सृजन प्रतिबद्धता को पूरा रोजगार मेला एक ऐतिहासिक कदम- रेणुका

Avatar photo
By fourthline.in
August 28, 2023 2 Min Read
0

रोजगार मेला में 333 अभ्यर्थियों
को सौंपा गया नियुक्ति-पत्र

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के रोजगार सृजन को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरो करने की दिशा में रोजगार मेला एक ऐतिहासिक कदम है । यह बात आज, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के भिलाई गांव, आरंग-रायपुर स्थित ग्रुप केन्‍द्र में आयोजित रोजगार मेला-8 के अवसर पर केन्‍द्रीय जनजाति कार्य राज्‍यमंत्री, श्रीमती रेणुका सिंह सरूता ने कही ।

समारोह को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि रोजगार मेला भविष्‍य में रोजगार सृजन में उत्‍प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्‍ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा । केन्‍द्रीय मंत्री ने बताया कि रोजगार मेला का आयोजन भारत सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराने के लिए किया जा रहा है । उन्‍होंने चयनित अभ्‍यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनील सोनी, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), छत्‍तीसगढ़ सेक्‍टर के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह, केन्‍द्रीय रिज़र्व पुलिस बल, ग्रुप केन्‍द्र, आरंग, रायपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक, बलराम बेहेरा सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

ग्रुप केन्‍द्र में आयोजित रोजगार मेला-8 में केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय से संबद्ध संस्‍थानों के 333 चयनित अभ्‍यर्थियों को केन्‍द्रीय जनजाति कार्य राज्‍यमंत्री, श्रीमती रेणुका सिंह सरूता और रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद, श्री सुनील सोनी द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए । इनमें केन्‍द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में चयनित 162, आसाम राइफल्‍स में 13, सीमा सुरक्षा बल में 26, केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 20 भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस में 65 और सशस्‍त्र सीमा बल में चयनित 47 अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए ।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, देश के 45 स्‍थानों में आयोजित रोजगार मेला-8 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया और इस मौके पर केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय से संबद्ध संस्‍थानों के चयनित नव-नियुक्तों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए ।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कोल इंडिया कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दशहरा-दीपावली से पहले एरियर के साथ बोनस भी

Next

सरगुजा संभाग में फिर भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme