Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/मंत्री श्याम बिहारी को आबंटित बंगले से एसी, माड्यूलर किचन जैसे महंगे सामान गायब
Uncategorized

मंत्री श्याम बिहारी को आबंटित बंगले से एसी, माड्यूलर किचन जैसे महंगे सामान गायब

Avatar photo
By fourthline.in
January 5, 2024 2 Min Read
0

रायपुर।  स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को आवंटित बंगले से सामान गायब मिले हैं। श्री जायसवाल ने जब बंगले का निरीक्षण किया तब इसका  पता चला। इस बंगले  में पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया रहा  करते थे। आरोप है  कि एसी, मॉड्यूलर किचन समेत कई महंगे सामान निकलवा ले गए ।

श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, यह मुगलों की तरह बर्ताव है, मैं इससे बेहद व्यथित हूं। जैसे मुगल मंदिरों से हीरे सोने लूट लेते थे, ऐसा किया गया है। बंगले से कई सामान गायब हैं, टेलिफोन तक नहीं छोड़ा। मैंने इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सामान की रिकवरी भी की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी इस संबंध में जानकारी ली गई है। उनका आरोप है कि एसी, कांच के दरवाजे, मॉड्यूलर किचन, टाइल्स, बिजली के महंगे सामान समेत काफी सामग्री यहां से गायब मिली है। उन्होंने इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि जो बंगला उन्हें मिला है, उसमें  लूट हुई है। राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बंगला खाली करने के साथ सामान गायब हुआ हो। पूरे मामले की जांच होगी और जितना भी सामान गायब हुआ, सबकी रिकवरी की जाएगी।

इस मामले में पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का कहना है कि ये उनकी निजी संपत्ति थी। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया में इस तरह का बयान देने से पहले मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को मुझसे बात करनी थी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

जगन्नाथपुरी मठ के शंकराचार्य ने बताया कांग्रेस क्यों हुई छत्तीसगढ़ में चारों खाने चित

Next

पीएससी मामले में सरकार तेजी से कार्रवाई करे, 2008 का मामला भी है – भूपेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme