महासमुंद। महासमुंद में रही पुलिस ने जाली नोटों जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो 3 करोड़ 80 लाख के जाली नोट पिकअप में साड़ियों के बंडल के बीच छिपाकर ले जा रहा था।

Mahasamund: पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि, पिकअप वाहन में साड़ी की आड़ में जाली नोट आ रहा है, जिसके बाद सरायपाली पुलिस ने नाकाबंदी कर नकली नोटों से भरा पिकअप वाहन जप्त किया।

Mahasamund : साड़ियों  के बंडल की आड़ में छुपाकर तीन करोड़ 80 लाख रूपये के जाली नोटों को वाहन क्रमांक CG 13 AU 4670 में सारंगढ़ से रायपुर की ओर ले जा रहा था। पुलिस ने जाली नोटों से भरे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान अरुण सिदार (18) के रूप में हुई है। सरायपाली पुलिस आगे जांच में जुटी हुई है।

Previous articleछत्तीसगढ़ में कसा आयकर विभाग का शिकंजा, पूर्व मंत्री अमरजीत समेत कइयों के ठिकानों  पर छापे
Next articleअब इनका भी होगा आयुष्मान भारत में मुफ्त इलाज, बढ़ाया गया दायरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here