Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/अब इनका भी होगा आयुष्मान भारत में मुफ्त इलाज, बढ़ाया गया दायरा
Uncategorized

अब इनका भी होगा आयुष्मान भारत में मुफ्त इलाज, बढ़ाया गया दायरा

Avatar photo
By fourthline.in
February 1, 2024 2 Min Read
0

Budget 2024: नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट में आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। लोकसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान योजना में अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा।

Budget 2024: उन्हें भी मुफ्त इलाज की इस सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के मेडिकल कॉलेजों में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।

कैंसर टीकाकरण का ऐलान

Budget 2024: वित्त मंत्री ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए भी सरकार टीकाकरण लेकर आई है। लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का मुफ्त टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों का विकास भी किया जाएगा।

3 करोड़ लखपति दीदियां

Budget 2024: महिलाओं को सशक्त करने के क्रम में ही वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अगले पांच साल में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा है कि देश में एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। सरकार के इस कदम से 9 करोड़ महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव आने वाला है।

आयुष्मान भारत योजना

Budget 2024: इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल पांच लाख तक के निशुल्क उपचार का लाभ दिया जाता है। इसके लिए देश में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत भर्ती होने से एक सप्ताह पहले से ही जांचों और डिस्चार्ज होने के बाद 10 दिन तक का खर्च दिया जाता है। कैंसर, गुर्दा रोग समेत कई गंभीर बीमारियों का इलाज भी इस योजना के तहत किया जाता है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

3 करोड़ 80 लाख के जाली नोट बरामद, साड़ियों के नीचे मिले नोटों के बंडल

Next

चंपई को सीएम पद की शपथ दिलाने का समय नहीं दिया गया, ऑपरेशन लोटस के डर से विधायक हैदराबाद ले जाए गए 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme