Female criminal exiled : रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला बदमाश को जिलाबदर किया है। कुख्यात बदमाश मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत 6 जिलों से 3 महीने के लिए बाहर कर दिया गया है।
Female criminal exiled : मध्य जिला पुलिस की रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर पुलिस कमिश्नर रायपुर ने यह आदेश जारी किया। मुस्कान रात्रे लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, गांजा बिक्री, मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास जैसे 20 से अधिक संगीन अपराधों में लिप्त है। उसके खिलाफ शहर के कई थानों में केस दर्ज हैं।
Female criminal exiled : पुलिस के मुताबिक, बार-बार प्रतिबंधात्मक और दंडात्मक कार्रवाई के बावजूद मुस्कान के आचरण में सुधार नहीं आया। उसके आपराधिक इतिहास, स्वतंत्र गवाहों के बयान और रिकॉर्ड की जांच के बाद यह सख्त कदम उठाया गया। आदेश के तहत मुस्कान रात्रे अगले 3 महीने तक रायपुर कमिश्नरेट, रायपुर ग्रामीण, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगी।










