Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/भारतीय रेलवे/Fire in goods train: डीजल टैंकरों वाली मालगाड़ी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, कई ट्रेनें रद्द
भारतीय रेलवे

Fire in goods train: डीजल टैंकरों वाली मालगाड़ी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, कई ट्रेनें रद्द

Avatar photo
By fourthline.in
July 13, 2025 2 Min Read
0

तिरुवल्लूर । Fire in goods train: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के पास डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई। हालांकि हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया गया है। आग इतनी भयावह है कि आसमान में सिर्फ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। वहीं इस हादसे में कई डीजल भरे कई टैंकों में आग लग गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल आग लगने के बाद दमकलकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Fire in goods train: दरअसल, तिरुवल्लुर के पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बों में आज सुबह आग लग गई। रेलवे के अनुसार इस मालगाड़ी में डीजल भरा हुआ था और ये मालगाड़ी मनाली से तिरुपति जा रही थी। आज सुबह मालगाड़ी के चार कोच आग की चपेट में आ गए, बाकी कोचों को उनसे अलग कर दिया गया है। इस घटना की वजह से चेन्नई से निकलने और चेन्नई की ओर जाने वाली ट्रेनों के यातायात पर असर पड़ा है। फिलहाल रेल लाइन को क्लीयर करने का काम किया जा रहा है।

ये ट्रेनें की गईं रद्द

Fire in goods train: हादसे के बाद दक्षिण रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में दक्षिण रेलवे ने कहा, “ट्रेन सेवा अलर्ट! तिरुवल्लूर के पास आग लगने की घटना के कारण सुरक्षा उपाय के तौर पर ओवरहेड बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसके कारण ट्रेन संचालन में बदलाव किया गया है।
ट्रेन संख्या 20607 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 5.50 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है।
ट्रेन संख्या 12007 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 6.00 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है।
ट्रेन संख्या 12675 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर कोवई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है।
ट्रेन संख्या 12243 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर शताब्दी एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 7.15 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है।
ट्रेन संख्या 16057 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – तिरुपति सप्तगिरि एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 6.25 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है।
ट्रेन संख्या 22625 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – केएसआर बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 7.25 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है।
ट्रेन संख्या 12639 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- केएसआर बेंगलुरु वृंदावन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 7.40 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है।
ट्रेन संख्या 16003 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – नागरसोल एक्सप्रेस, जो डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 9.15 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है।

Tags:

Diesel tanker fireGoods train fireRailway disruptionSmoke from train fireTrain accidentTrain fire incidentTrain services cancelled
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG High court: बर्खास्त आरक्षक की बहाली के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट का एसपी महासमुन्द को अवमानना नोटिस

Next

Teacher dismissed : पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाला शिक्षक नौकरी से बर्खास्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme