Given birth and hanged herself:   कोरबा। जिले के कटघोरा स्थित एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के चार दिन बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।उसने अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। नवजात की हालत कमजोर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

Given birth and hanged herself:  इसी दौरान महिला की जेठानी के बच्चे की तबीयत भी बिगड़ गई और उसे भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस वजह से महिला मानसिक रूप से परेशान थी। महिला ने अपने पति से अस्पताल में होने वाले खर्च की जानकारी भी ली थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि खर्च से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद वह आहत हुई होगी। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Given birth and hanged herself:  अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महिला को 10 सितंबर को भर्ती किया गया था और 13 सितंबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं, पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को महिला अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और अस्पताल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Previous articleUPI Payment : ₹2,000 से अधिक पर लगेगा शुल्क, पेट्रोल-ट्रेन टिकट पर ₹5 और बाकी पर 0.4%
Next articleCG Excise Transfers: आबकारी विभाग में थोक तबादले, कई जिलों के एडीओ, एक्साइज इंस्पेक्टर बदले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here