Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/Gang of smugglers arrested: बिलासपुर पुलिस के हाथ आया मवेशी और गांजा तस्करों का 10 सदस्यीय अंतरराज्यीय हथियारबंद गिरोह
Uncategorizedबिलासपुर

Gang of smugglers arrested: बिलासपुर पुलिस के हाथ आया मवेशी और गांजा तस्करों का 10 सदस्यीय अंतरराज्यीय हथियारबंद गिरोह

Avatar photo
By fourthline.in
May 12, 2024 2 Min Read
0

एसपी ने की पुलिस टीम को बेस्ट पुलिस अवार्ड देने की घोषणा 

बिलासपुर। Gang of smugglers arrested:  बिलासपुर पुलिस ने गांजा और मवेशी तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एक हथियारबंद अंतराज्यीय  गिरोह के 10 सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसीसीयू, हिर्री और चकरभाठा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में यह सफलता मिली है। एसपी राजेश सिंह ने टीम को बेस्ट पुलिस अवार्ड देने की घोषणा की है।

Gang of smugglers arrested: एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्य हथियारबंद होकर तस्करी को अंजाम दे रहे थे। ये प्रदेश के बाहर से आकर मवेशी और गांजा की तस्करी करते थे। इन लोगों के तार उड़ीसा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से जुड़े हुए हैं।  इनके पास से 1 देशी आटोमेटिक पिस्टल, 2 देशी कट्टा एवं एक दर्जन से ज्यादा जिंदा कारतूस सहित कई धारदार हथियार बरामद किए है। साथ ही 2 कार, 2 ट्रक और 21 किलो गांजा जब्त किया गया है। 

Gang of smugglers arrested: हिर्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर रतनपुर बाई पास हाईवे के ग्राम बेलमुंडी के पास बने यार्डनुमा जगह में 08 से 10 शातिर एवं खतरनाक अपराधी अपने पास देशी बंदूक और धारदार हथियार रखे हुये है और आज रात किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के नेतृत्व में एसीसीयू (सायबर सेल) थाना चकरभाठा एवं थाना हिर्री पुलिस की 4 टीमो ने रणनीति के अनुसार यार्ड की घेराबंदी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Gang of smugglers arrested: एसपी ने बताया आरोपियों में इमरान कुरैशी 50 वर्ष निवासी मसानगंज, जब्बार गौरी 30 वर्ष निवासी सडगोदली उ0प्र0, विनोद कुमार घृतलहरे 38 वर्ष निवासी मेडपार बाजार थाना हिर्री, तरसेम लाल भगत 38 वर्ष निवासी परसोडी महाराष्ट्र अजमेरी 27 वर्ष निवासी ग्राम चादापुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर, मोहम्मद फरमान 27 वर्ष निवासी लखनौती जिला सहारनपुर, वाजिद कुरैशी 22 वर्ष निवासी लखनौती जिला सहारनपुर, साकिब कुरैशी 21 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर, नवील खान 20 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर व दानिश कुरैशी 20 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर शामिल हैं। इन संगठित अपराधियों को जिन स्थानीय लोगो का सहयोग है या जो इन्हें संरक्षण देते रहे हैं ,उनका भी शीघ्र खुलासा किया जायेगा।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG PSC scam: पीएससी घोटाले पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा खुलासा, बोले- कई आरोपी देश छोड़ भागे

Next

Prizes to topper students: मजदूरों के टॉपर्स बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप श्रम विभाग देगा 2-2 लाख रूपए

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme