Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/बार की सुविधा वाले होटल के सामने रात दो बजे गैंगवॉर, एसपी का आबकारी उपायुक्त को पत्र, रद्द करें बार लाइसेंस
Uncategorized

बार की सुविधा वाले होटल के सामने रात दो बजे गैंगवॉर, एसपी का आबकारी उपायुक्त को पत्र, रद्द करें बार लाइसेंस

Avatar photo
By fourthline.in
May 20, 2023 3 Min Read
0

■ हृदेश केशरी
बिलासपुर । एक होटल में रात दो बजे हुए गैंगवॉर की घटना ने आबकारी विभाग के दावे की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आबकारी विभाग के उपायुक्त को हैवंस पार्क होटल का बार लाइसेंस रद्द करने पत्र लिखा है। रात के 2 बजे होटल के बाहर गैंगवॉर की वारदात हुई थी, जिसमें एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस जांच में पाया गया कि आधी रात के बाद भी बाहरी लोगों को शराब परोसी जा रही थी।

आबकारी विभाग दावा करता है कि शहर में रात 12 बजे बार बंद हो जाते हैं । बकायदा शहर के सभी बार को सील कर दिया या जाता है। इस वारदात ने इन दावों को झूठा ही साबित नहीं किया है बल्कि सवाल को भी जन्म दिया है कि आधी रात के बाद तक होटल में बार कैसे चल रहा है और बार के ग्राहक बार में कैसे मौजूद रहते हैं । शहर में बार पूरी रात में खुल रहे हैं और जानकारों का तो यहां तक दावा है कि बारों से तड़के तक लड़के -लड़कियों को निकलते देखा जा सकता है। नियमों के मुताबिक दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक ही खुल सकते हैं। बार संचालक शासन के नियमों की परवाह नहीं कर रहे हैं और अपनी मनमर्जी से बार संचालित कर रहे हैं।बार संचालकों को यह छूट यूं ही नहीं मिली है । जानकारों के अनुसार इसके एवज में महीने एक बड़ी रकम की अवैध वसूली हो रही है। आबकारी कर्मचारी रात में बार बंद करने नहीं जाते , कागजों में सारी खानापूर्ति चल रही है। पुलिस प्रशासन कि मानना है कि होटल का
के सामने गैंगवार तड़के तक बार के चलने के कारण हुआ। गैंगवार में जिस युवा पर जानलेवा हमला हुआ, वह लड़का बार से निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखा है। पुलिस को भी आधी रात के बाद बार संचालित होने की जानकारी है परंतु पुलिस प्रशासन भी इसे नजरअंदाज करके चलता रहा है। गैंगवॉर की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। आधी रात के बाद भी लोग बार में शराब पीते मिल जाएंगे। देखा जाए तो पुलिस की भी बड़ी लापरवाही है ।

निजात अभियान को ठेंगा
पुलिस के निजात अभियान को भी बार संचालक ठेंगा दिखाने में संकोच नहीं कर रहे हैं। शासन के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। उसके बाद भी बार संचालकों के खिलाफ पुलिस हाथ नहीं डाल पाए रही है। ऐसा उनके रसूख के कारण भी हो सकतू है जबकि पुलिस के निजात अभियान का उद्देश्य ही शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसना है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

टेक अवे की सुविधा भी
बार संचालक टेक अवे की सुविधा के साथ शराब बेच रहे हैं। कोचियों के जरिए भी बार से शराब बेची जा रही है । अवैध शराब की तस्करी बार से सरेआमहो रही है। आबकारी विभाग और बार संचालक के सांठगांठ से शराब का यह अवैध कारोबार चल रहा है।

सवालों से दूरी
आबकारी उपायुक्त पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से साफ मना करती हैं। सवाल उठता है कि शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने में विफल हो चुकी हैं।

रद्द होगा बार लाइसेंस

हैवंस पार्क होटल के बार के लाइसेंस रद्द करने का आबकारी विभाग को पत्र लिखा गया है। रात 2 बजे तक बार संचालित हो रहा था ।
संतोष कुमार सिंह
पुलिस अधीक्षक

Tags:

आबकारी उपायुक्तआबकारी विभागगैंगवॉरछत्तीसगढ़बार लाइसेंसबिलासपुर पुलिस
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

पूर्व सरपंच की हत्या के तीन साल पुराने मामले में 25 को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिल

Next

टीएस सिंहदेव ने ऑस्ट्रेलिया में स्काइडाइविंग का आनंद लिया, देखें वीडियो

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme