Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Gift of health facilities in CG: छत्तीसगढ़ को दो बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़

Gift of health facilities in CG: छत्तीसगढ़ को दो बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया लोकार्पण

Avatar photo
By fourthline.in
October 29, 2024 2 Min Read
0

• रायपुर में केन्द्रीय आयुर्वेद चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की रखी आधारशिला 

बिलासपुर। Gift of health facilities in CG: भगवान धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को नई स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी। वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यहां 290 करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत की। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ में वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होकर पीएम मोदी ने बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण और केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास किया।

Gift of health facilities in CG: बिलासपुर के सिम्स में 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 240 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अब संचालित होने को तैयार है। अस्पताल को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह अस्पताल तीन चरणों में शुरू होगा. पहले चरण में ओपीडी, दूसरे चरण में वार्ड और आईसीसीयू, डायलिसिस यूनिट और तीसरे चरण में कैथ लैब, ओटी, हार्ट और लंग की मशीनें शुरू होंगी और चौथे चरण में अस्पताल पूरी तरह तैयार होगा। 

Gift of health facilities in CG: बिलासपुर में इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू हो जाने से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मरीजों को रायपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें पास में ही इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने बताया कि इस संस्थान को 90 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इस संस्थान के लिए 10 एकड़ जमीन आयुष विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। यह छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और अस्पताल होगा।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Cabinet meeting: पंचायतों और निकायों में जहां अजा-जजा आरक्षण नहीं वहां 50 फीसदी आरक्षण OBC को,  नई औद्योगिक नीति भी मंजूर

Next

Chhattisgarh State Festival: राज्योत्सव में एमपी सीएम मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, उप राष्ट्रपति धनखड़ अलंकरण समारोह में होंगे शामिल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme