Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
Government accepts Judo’s demand : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों और MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्रदेश में MBBS इंटर्न्स का मासिक स्टाइपेंड ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है। इस निर्णय से प्रत्येक इंटर्न को अब हर महीने ₹9,100 अधिक मिलेंगे। IMA-MSN छत्तीसगढ़ ने इसे प्रदेश में MBBS इंटर्न स्टाइपेंड की अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि बताते हुए मेडिकल छात्रों और युवा चिकित्सकों के संघर्ष की उपलब्धि करार दिया है।
Government accepts Judo’s demand : IMA-MSN—इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क इकाई—लंबे समय से इंटर्न्स का स्टाइपेंड ₹15,900 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह करने की मांग उठा रही थी। संगठन ने मेडिकल छात्रों एवं इंटर्न्स की आर्थिक और व्यावसायिक कठिनाइयों को लगातार शासन एवं मंत्रालय के समक्ष रखा। सरकार ने फिलहाल स्टाइपेंड ₹25,000 प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। मांग से राशि भले ही ₹5,000 कम हो, लेकिन वर्तमान भुगतान की तुलना में यह करीब 57 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी है।
Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न अस्पतालों की ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा, रात्रिकालीन ड्यूटी और मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रशिक्षण के इस कठिन दौर में सीमित स्टाइपेंड को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ था। IMA-MSN का कहना है कि यह निर्णय केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले युवा चिकित्सकों के श्रम और जिम्मेदारी की स्वीकार्यता भी है। इससे इंटर्न्स का मनोबल बढ़ने के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
PG और बॉन्डेड डॉक्टरों पर फैसला बाकी
IMA-MSN के अनुसार मेडिकल छात्रों एवं डॉक्टरों से संबंधित अन्य मांगों की फाइलें भी मंत्रालय स्तर पर आगे बढ़ रही हैं। इनमें PG डॉक्टरों तथा बॉन्डेड डॉक्टरों के स्टाइपेंड और सेवा संबंधी विषय प्रमुख हैं। संगठन को उम्मीद है कि MBBS इंटर्न्स के बाद सरकार PG और बॉन्डेड डॉक्टरों की समस्याओं पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी। IMA-MSN ने स्पष्ट किया है कि इन मुद्दों पर शासन से संवाद और फॉलो-अप जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
IMA-MSN छत्तीसगढ़ ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ने इंटर्न्स की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रक्रिया आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । यह प्रदेश के मेडिकल छात्रों और इंटर्न्स की सामूहिक आवाज की बड़ी जीत है। हमारा प्रयास केवल स्टाइपेंड बढ़वाने तक सीमित नहीं है; मेडिकल शिक्षा, इंटर्न्स, PG और युवा चिकित्सकों से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण मुद्दे को रचनात्मक तरीके से सरकार के समक्ष उठाया जाता रहेगा।”
