Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Hostel student pregnant: आदिवासी कन्या छात्रावास की 12वीं की छात्रा साढ़े  तीन माह की गर्भवती !
छत्तीसगढ़

Hostel student pregnant: आदिवासी कन्या छात्रावास की 12वीं की छात्रा साढ़े  तीन माह की गर्भवती !

Avatar photo
By fourthline.in
July 23, 2025 1 Min Read
0

बीजापुर। Hostel student pregnant: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली कक्षा 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा 3 माह की गर्भवती पाई गई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Hostel student pregnant: छात्रा गर्मी की छुट्टियों के बाद 10 जुलाई को छात्रावास लौटी थी। 20 जुलाई को उसने पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत की, जिसके बाद हॉस्टल वार्डन तोंडेश्वरी शेट्टी ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम में भर्ती कराया। प्राथमिक जांच के बाद छात्रा को बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां मेडिकल जांच में उसके साढ़े तीन महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

Hostel student pregnant: घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजनों को सूचित किया गया। परिजन तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और बिना इलाज कराए ही छात्रा को अपने साथ घर ले गए। जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने बताया, “छात्रा को हमने भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन उसकी मां इलाज नहीं कराना चाहती थी और उसे अपने साथ ले गई।”

Hostel student pregnant: हॉस्टल वार्डन तोंडेश्वरी शेट्टी ने कहा कि उनकी हाल ही में पोस्टिंग हुई है और उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की सूचना मिली है और उन्होंने मंडल संयोजक को तलब किया है ताकि विस्तृत जांच की जा सके।

Tags:

12th Class Girl PregnantHostel Student PregnantMinor Pregnancy CaseStudent Safety IssueTribal Girls HostelTribal Welfare Hostel
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

DG Registry: अब 5 डिसिमल से कम कृषि भूमि की नहीं होगी रजिस्ट्री, कलेक्टरों को निर्देश जारी

Next

Elephants rampage: रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 5 साल की बच्ची समेत तीन ग्रामीणों की मौत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme