Human Trafficking : अम्बिकापुर । सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र की तीन युवतियों ने चेन्नई में बंधक बना लिया गया है। युवतियों ने वीडियो जारी कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस और विधायक सक्रिय हो गए हैं।
Human Trafficking : ग्राम भरतपुर बेलजोरा निवासी प्रतिमा, राधा और जगेश्वरी ने जशपुर में तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया था कि कोर्स पूरा होने पर चेन्नई में रोजगार दिलाया जाएगा। साथ ही आश्वासन दिया गया था कि काम पसंद न आने पर वे कभी भी घर लौट सकती हैं। इसी भरोसे पर तीनों युवतियां चेन्नई चली गईं।
Human Trafficking : युवतियों ने वीडियो में बताया कि चेन्नई पहुंचाने के बाद उन्हें ले जाने वाले दो युवतियां और एक युवक वापस लौट गए। उसके बाद उनसे संपर्क टूट गया और फोन भी नहीं उठाए जा रहे। आरोप है कि जिस जगह काम पर रखा गया है, वहां से घर लौटने की अनुमति नहीं दी जा रही। जब युवतियों ने घर जाने की बात कही तो पहले कुछ दिन रुकने को कहा गया। बाद में शर्त रखी गई कि वापस जाने के लिए हर युवती को 10-10 हजार रुपये जमा करने होंगे।
Human Trafficking : युवतियों का कहना है कि उन्होंने ट्रेन टिकट भी बुक करा लिया है, लेकिन उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा। जब युवतियों ने घर जाने की बात कही तो पहले कुछ दिन रुकने को कहा गया। बाद में शर्त रखी गई कि वापस जाने के लिए हर युवती को 10-10 हजार रुपये जमा करने होंगे। युवतियों का कहना है कि उन्होंने ट्रेन टिकट भी बुक करा लिया है, लेकिन उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा।
विधायक और पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल से चर्चा कर युवतियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सरगुजा पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों और कार्यस्थल की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
वीडियो जारी कर लगाई गुहार
तीनों युवतियों ने वीडियो के जरिए बताया कि वे काफी परेशान हैं और जल्द से जल्द घर लौटना चाहती हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें चेन्नई से सुरक्षित वापस लाया जाए।










