नई दिल्ली। India-Pak ceasefire: भारत -पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुक गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सीजफायर का ऐलान किया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला दोनों देशों के बीच हुआ। पाकिस्तान के DGMO ने आज दोपहर फोन पर भारत के DGMO से बातचीत की और इस पर सहमति बनी। शाम 5 बजे से संघर्ष विराम लागू हो गया है।
India-Pak ceasefire: इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमने संघर्ष विराम स्वीकार कर लिया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत के बाद यह फैसला किया गया है। बातचीत शुरू होने से पहले पाकिस्तान की और से संघर्ष विराम के लिए सफेद झंडा दिखाया गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर – ट्रंप
India-Pak ceasefire: इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया। ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों ने समझदारी की परिचय दिया है। दोनों देश सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि लंबी बातचीत के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हुए।

