Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/देश/Iranian Presidential Election: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव में कट्टरपंथी सईद जलील की हार, सुधारवादी मसूद पेजेशकियान होंगे 9वें राष्ट्रपति
देशविदेश

Iranian Presidential Election: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव में कट्टरपंथी सईद जलील की हार, सुधारवादी मसूद पेजेशकियान होंगे 9वें राष्ट्रपति

Avatar photo
By fourthline.in
July 6, 2024 2 Min Read
0

तेहरान। Iranian presidential election:  ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद सत्ता में बड़ा उलटफेर हुआ है। पिछले सप्ताह हुए मतदान में सुधारवादी नेता मसूद पेजेशकियान ने कट्टपंथी सईद जलीली को हराकर जीत हासिल कर ली। ईरान में पिछले महीने एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद पेजेशकियान और जलीली के बीच सीधे मुकाबले के तहत मतदान हुआ था। पेजेशकियन एक करोड़ 63 लाख मतों के साथ विजयी घोषित किए गए जबकि जलीली को एक करोड़ 35 लाख वोट मिले।

Iranian presidential election:  ये चुनाव ऐसे समय में हुए हैं, जब इजराइल-हमास के बीच जारी युद्ध को लेकर पश्चिम एशिया में व्यापक स्तर पर तनाव है और ईरान पिछले कई वर्षों से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। मसूद पेजेशकियन का झुकाव पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी की ओर है, जिनके शासन के तहत तेहरान ने विश्व शक्तियों के साथ 2015 का ऐतिहासिक परमाणु समझौता किया था। हालांकि, यह परमाणु समझौता रद्द हो गया था और कट्टरपंथी नेता दोबारा सत्ता पर काबिज हो गए थे। हृदय रोग विशेषज्ञ मसूद (69) फिर से परमाणु समझौता करने और पश्चिमी देशों से संबंध बेहतर करने के पक्षधर हैं। 

Iranian presidential election:  जलीली को सुप्रीम लीडर खामेनेई की करीबी माना जाता है। वहीं पेजेशकियन की छवि सुधारवादी नेता की है। हालांकि वह भी मानते हैं कि सभी मामलों में सुप्रीम लीडर ही आखिरी मध्यस्थ हैं। वहीं जलीली को आयतुल्लाह अली खामनेई का उत्तराधिकारी भी माना जाता था। ईरान के नियमों के मुताबिक अगर राष्ट्रपति किसी कारण से पद पर नहीं रहते तो 50 दिन के अंदर ही चुनाव कराना होता है। उम्मीद जताई जा रही है कि मसूद के राष्ट्रपति बनने से ईरान की विदेश नीति में बदलाव आएगा।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Dirty talk on phone with female employee:  महिला कर्मचारी से फोन पर गंदी बात , फरार शिक्षक पुलिस गिरफ्त में

Next

CM Vishnu Dev Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन योजना के पहाड़ी  कोरवा हितग्राहियों को सौंपी घर की चाबी 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme