Jhiram Ghati Naxal attack : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के झीरम घाटी में 13 साल पूर्व हुए नक्सली हमले के मामले में NIA की विशेष अदालत ने दो महिलाओं सहित 10 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 29 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।
Jhiram Ghati Naxal attack : बस्तर में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में करीब 13 साल बाद अदालत का फैसला आया । NIA की विशेष अदालत ने दो महिलाओं समेत सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। 25 मई 2013 को बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र की झीरम घाटी में माओवादियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ को निशाना बनाते हुए घात लगाकर हमला किया था।
Jhiram Ghati Naxal attack : इस हमले में कांग्रेस नेताओं, आम नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 29 लोगों की जान गई थी। मृतकों में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्या चरण शुक्ल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक उदय मुदलियार शामिल थे। 30 से अधिक लोग घायल भी हुए थे।
Jhiram Ghati Naxal attack : जगदलपुर स्थित विशेष अदालत ने 5 सितंबर को दो महिलाओं समेत सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। सजा के बिंदु पर फैसला 16 सितंबर के लिए सुरक्षित रखा गया था। बुधवार को अदालत ने सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया।
जांच NIA ने की थी
हमले के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। तत्कालीन राज्य सरकार ने घटना के दो दिन के भीतर जांच NIA को सौंप दी थी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग का भी गठन किया था।









