Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/साहित्य/Jnanpith Award: हिंदी कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को  ज्ञानपीठ पुरस्कार, छत्तीसगढ़ से पहली बार किसी साहित्यकार को यह सम्मान
साहित्य

Jnanpith Award: हिंदी कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को  ज्ञानपीठ पुरस्कार, छत्तीसगढ़ से पहली बार किसी साहित्यकार को यह सम्मान

Avatar photo
By fourthline.in
March 22, 2025 2 Min Read
0

रायपुर। Jnanpith Award:   छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हिन्दी के शीर्ष कवि-उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल को इस साल का ज्ञानपीठ सम्मान दिया जाएगा। आज शनिवार को दिल्ली में इसकी घोषणा की गई। वे छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे साहित्यकार हैं , जिन्हें यह सम्मान दिया गया है।


Jnanpith Award:  राजनांदगांव में जन्में विनोद कुमार शुक्ल रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय के आवासीय कॉलोनी में रहते हैं। वे पिछले 50 सालों से लिख रहे हैं। उनके उपन्यास नौकर की कमीज, खिलेगा तो देखेंगे, दीवार में एक खिडक़ी रहती थी, हिन्दी के श्रेष्ठ उपन्यासों में शुमार होते हैं।कहानी संग्रह पेड़ पर कमरा, और महाविद्यालय भी बहुचर्चित रहे हैं। उनका कविता संग्रह ‘लगभग जयहिन्द’ 1971 में प्रकाशित हुआ था। दुनिया भर की भाषाओं में उनकी किताबों के अनुवाद हो चुके हैं।
Jnanpith Award: श्री शुक्ल को कविता और उपन्यास लेखन के लिए गजानन माधव मुक्तिबोध फेलोशिप, रजा पुरस्कार, वीरसिंह देव पुरस्कार, सृजन भारतीय सम्मान, रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार, दयावती मोदी कवि शिखर सम्मान, भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, और पं.सुंदरलाल शर्मा जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में उन्हें पेन अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति के लिए नाबोकाओ अवार्ड्स से सम्मानित किया। एशिया में इस सम्मान को पाने वाले वे पहले साहित्यकार हैं। विनोद कुमार शुक्ल के उपन्यास नौकर की कमीज पर एक फिल्म भी बनी है।

Jnanpith Award: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया और कहा कि शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक मानचित्र पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।उन्होंने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम है, जो जनमानस को छूता है। उनकी रचनाओं में गहराई, मौलिकता और मानवीय सरोकारों की झलक मिलती है। उनका रचना संसार छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को भारत के कोने-कोने में पहुँचाता है।

Jnanpith Award: सीएम ने कहा कि ज्ञानपीठ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होना न केवल उनके सृजन की पहचान है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक वैभव की भी मान्यता है। मुख्यमंत्री ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

Tags:

Jnanpith Award 2025 | Vinod Kumar Shukla | Hindi Literature | Chhattisgarh Writer | Literary Honour | Prestigious Award | Indian Literature
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Congress organisation: कांग्रेस के कोरबा, सरगुजा सहित 11 जिलों के अध्यक्ष बदले, सरगुजा में बालकृष्ण पाठक को कमान

Next

Online fraud: ऑनलाइन ठगी करने वालों का अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ाया, 15 करोड़ से अधिक की ठगी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme