नई दिल्ली। Kisan Congress: भारतीय किसान कांग्रेस ने चार राज्यों में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए नए अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी।


Kisan Congress: अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने चार राज्यों में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए नए अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, कामना प्रभाकर राव को आंध्र प्रदेश, अभिषेक मिश्रा को छत्तीसगढ़, धर्मेंद्र सिंह चौहान को मध्य प्रदेश और अशोक कुमार बैद्य को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है।


Kisan Congress:अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा के लिए किसान कांग्रेस की राज्य इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सादर धन्यवाद। सभी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को हार्दिक बधाई।”

Previous articleTeachers suspended: बैड टच करने वाले प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक निलंबित
Next articleDargah Lutra Sharif:  लुतरा शरीफ दरगाह के खादिम जाकिर बाबा का इंतेकाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here