Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/कोरबा/Medical student Suicide : मेडिकल के छात्र ने परीक्षा से पहले हॉस्टल में लगाई फांसी
कोरबा

Medical student Suicide : मेडिकल के छात्र ने परीक्षा से पहले हॉस्टल में लगाई फांसी

Avatar photo
By fourthline.in
September 6, 2025 1 Min Read
0

कोरबा। Medical student Suicide : कोरबा के मेडिकल कॉलेज में एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। 24 वर्षीय मेडिकल छात्र हिमांशु कश्यप, जो बिलासपुर का निवासी था, ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हिमांशु का शव कमरे के अंदर एंगल पर लटकता हुआ पाया गया। कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। 

 Medical student Suicide : जानकारी के अनुसार, हिमांशु कश्यप हॉस्टल के कमरा नंबर ए/13 में अपने सहपाठी पुष्प राज के साथ रहता था। मृतक छात्र को दोपहर 11 बजे से 2 बजे के बीच फॉलोलॉजी का एग्जाम देना था, लेकिन उसने परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही यह आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि हिमांशु ने परीक्षा से पहले एक्टिवा से पास की एक दुकान पर जाकर रस्सी खरीदी थी, जिसका उपयोग उसने इस घटना को अंजाम देने के लिए किया।

Medical student Suicide : सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया। हॉस्टल में लगभग 150 छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं, और इस घटना ने सभी को सदमे में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, हिमांशु कश्यप पिछले एक साल से पढ़ाई में पीछे चल रहा था और उसने एक साल का बैक लिया था। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का पता लगाना भी शामिल है।

Tags:

Medical Student Suicide Hostel Incident Mental Health Youth Suicide Education Stress Medical College News Tragic Incident Chhattisgarh News
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Women Commission: छत्तीसगढ़ महिला आयोग पर CPI नेत्री बृंदा करात ने उठाए गंभीर सवाल,  पीड़िताओं को ही खड़ा किया जा रहा है कठघरे में

Next

CG High Court: हाईकोर्ट में सरकार का तर्क मंजूर, पदोन्नति कर्मचारियों का मौलिक अधिकार नहीं , याचिकाएं खारिज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme