Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राष्ट्रीय/Medicines failed in Quality check : 143 दवाएं CDSCO की गुणवत्ता जांच में फेल, बाजारों से हटाने की तैयारी
राष्ट्रीय

Medicines failed in Quality check : 143 दवाएं CDSCO की गुणवत्ता जांच में फेल, बाजारों से हटाने की तैयारी

Avatar photo
By fourthline.in
August 29, 2025 2 Min Read
0

नई दिल्ली Medicines failed in Quality check: देशभर में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी चिंता की खबर है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ओर से जारी ड्रग क्वालिटी अलर्ट में 143 दवाएं गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरी हैं। इनमें दिल और कैंसर के मरीजों को दी जाने वाली जीवनरक्षक दवाएं भी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में बन रही सबसे ज्यादा 61 दवाएं असफल पाई गईं हैं।

Medicines failed in Quality check :  CDSCO ने न केवल खराब गुणवत्ता, बल्कि 8 नकली दवाओं को भी चिन्हित किया है, जिन्हें असली कंपनियों के नाम पर तैयार किया जा रहा था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला “नेशनल हेल्थ सिक्योरिटी” के लिए खतरे की घंटी है।उत्तराखंड की सर्व फार्मास्यूटिकल कंपनी की मीटोप्रोलोल ससिनेट और एम्लोडिपाइन बेसिलेट (दिल की धड़कन और बीपी कंट्रोल के लिए) का बैच नंबर 77BG06 फेल।
स्काई मैप फार्मास्यूटिकल की पायोग्लीटाजोन हाइड्रोक्लोराइड (टाइप-2 डायबिटीज के लिए) और अटेनोआन (दिल व बीपी कंट्रोल) के बैच फेल पाए गए। इसी तरह यूनाइटेड बायोस्यूटिकल्स, उत्तराखंड की डेक्सामिथासोन (अस्थमा, सूजन और कैंसर ट्रीटमेंट) का बैच गुणवत्ता जांच में असफल रहा।हिमाचल की मार्टिन एंड ब्राउन बायो साइंसेज की एमिनोफिलाइन इंजेक्शन (अस्थमा व सांस की दिक्कत) में मिट्टी और धूल के कण मिले।

इन राज्यों की दवाएं फेल

हिमाचल प्रदेश – 61, उत्तराखंड – 24, गुजरात – 10, हरियाणा – 8, मध्यप्रदेश – 8, पंजाब – 5, तेलंगाना – 4, कोलकाता – 3, जम्मू-कश्मीर – 3, तमिलनाडु – 2, राजस्थान – 2, उत्तर प्रदेश – 2, बिहार – 1,
गोवा – 1।

इनके साथ ही उर्सोडिआक्सीकोलिक एसिड,
नारएपिनेफ्रिन बिटारटेट इंजेक्शन, अट्रोपाइन सल्फेट इंजेक्शन,क्लोपिरास 75 टैबलेट, माइग्रेनएप-डी, पैरोक्सेटीन हाइड्रोक्लोराइड
हेपारिन इंजेक्शन बनाने वाली कंपनियों को भी चेतावनी जारी की गई है।

Medicines failed in Quality check :  CDSCO और राज्य नियामक एजेंसियां इन दवाओं को बाजार से हटाने में जुट गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह चेतावनी सामान्य लोगों से ज्यादा दिल, कैंसर, अस्थमा और डायबटीज जैसे गंभीर रोगियों के लिए अलर्ट है, क्योंकि मरीजों का जीवन सीधे इन दवाओं की गुणवत्ता से जुड़ा हुआ है।

Tags:

CDSCO Quality Check Medicines Failed Test Substandard Drugs Pharma News Drug Recall Health Safety Alert
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

New World Screwworm : जिंदा इंसानों को खाता है ये कीड़ा, मेक्सिको में 5,000 से ज्यादा मामले

Next

CG Liquor Scam Case : 28 आबकारी अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से  मिली अग्रिम जमानत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • CG JUDO Strike : जूनियर डाक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत बेनतीजा
  • Jhiram Ghati Incident : झीरमकांड के दोषियों ने NIA कोर्ट से मिली फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
  • Weather Update: विदाई से पहले ओडिशा , आंध्र में मानसून का कहर, भारी बारिश से कई पुल बहे, बस्तर में स्कूलों में छुट्टी, जगदलपुर से हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme