WEATHER UPDATE : मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा अपने पूर्व अनुमान में स्पष्ट किया गया कि जल्दी मौसम में बदलाव आएगा। 20 से 22 फरवरी तक तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। इसके साथ ही किसानों को सतर्क रहने कहा गया है।
मौसम विभाग का यह अलर्ट छत्तीसगढ़ सहित यूपी, एमपी, बिहार, झारखण्ड, हरियाणा, राजस्थान सहित पंजाब के लिए भी है। आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश देखी जाएगी। पश्चिमी हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल और उत्तराखंड में आगामी 5 से 7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। पर्वतों के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।
20 से 22 फरवरी के बीच तेज हवा के साथ मध्यम बारिश
उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलेगा। 22 फरवरी के बाद इसका असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर देखा जाएगा। उत्तर प्रदेश, बिहार झारखण्ड, राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना है। 20 से 22 फरवरी के बीच तेज हवा के साथ मध्यम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओले गिरने की संभावना जताई गई है। 4 से 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

