Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/शिक्षा जगत/248 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, पीएमश्री योजना में किए जाएंगे अपग्रेड 
शिक्षा जगत

248 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, पीएमश्री योजना में किए जाएंगे अपग्रेड 

Avatar photo
By fourthline.in
February 20, 2024 2 Min Read
0

रायपुर। देश भर के 14500 सरकारी स्कूलों को पीएमश्री योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। छत्तीसगढ़  के 248 स्कूलों का प्रथम चरण में इसके लिए चयन किया गया है, जिनमें 211 शासकीय स्कूल, 17केंद्रीय विद्यालय और 20 नवोदय विद्यालय शामिल हैं । इनमें एलीमेन्ट्री स्तर के 193 और सेकेंडरी स्तरके 18 स्कूल हैं। 

छत्तीसगढ़ में पीएमश्री योजना का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुआ। वहीं कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है । पीएम मोदी को भी धन्यवाद करना चाहूंगा। पीएम मोदी इस देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। इसके लिए हम लोगों को भी विकसित छत्तीसगढ़ बनाना पड़ेगा, सहयोग करना पड़ेगा। पिछले 5 वर्षों में हमारे प्रदेश में शिक्षा की जो दुर्गति हुई है किसी से छिपी हुई नहीं है। आत्मानंद को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया गया. बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। हम लोग को अगर विकसित भारत और उसमें विकसित छत्तीसगढ़ का सहयोग करना है तो शिक्षा को बहुत आगे बढ़ाना पड़ेगा। 33 हजार शिक्षकों की भर्ती करने वाले हैं. बीजेपी को विरासत में खाली खजाना मिला है, लेकिन चिंता की भी बात नहीं है। डबल इंजन की सरकार है, केंद्र सरकार का भी आशीर्वाद रहेगा।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

मौसम विभाग का अलर्ट, आगामी 4 से 6 दिनों तक भारी बारिश

Next

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, रिजेक्ट किए गए 8 वोट मान्य , आप के कुलदीप कुमार मेयर घोषित 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme