बिलासपुर। Municipal elections: निकाय चुनावों में भारी मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में वोटरों की कतार लगी रही। लोग महापौर, निकाय अध्यक्ष और वार्ड पार्षद चुनने वोट डालने के लिए निकले।हाई कोर्ट बिलासपुर के जस्टिस संजय अग्रवाल ने स्थानीय डीपी लॉ कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में पत्नी श्रीमती बरखा अग्रवाल के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Municipal elections: प्रशासन की ओर से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। मतदान केन्द्रों में सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जहां वोट डालने के बाद सेल्फी लेकर लोग सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक होगा और उसके बाद वे सभी लोग वोट डाल सकेंगे जो निर्धारित समय तक कतार में होंगे।
Municipal elections: महापौर और अध्यक्ष पद का इस बार प्रत्यक्ष चुनाव हो रहा है। पिछली बार इन पदों के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव हुआ था और निर्वाचित पार्षदों ने इनका चुनाव किया था। प्रत्यक्ष चुनाव का भी असर है कि लोग ज्यादा संख्या में वोट डालने के लिए निकले रहे हैं। युवाओं के साथ बुजुर्ग भी वोट डालने में पीछे नहीं है। मतदान केन्द्रों में बुजुर्गों की भी अच्छी खासी संख्या दिखाई दी है। लोकतंत्र के इस उत्सव में हर कोई भागीदार बन रहा है।