रायपुर। Municipal elections result: नगर निकाय चुनाव के नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं। सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जहां कुसुमलता राजवाड़े ने 196 मतों से विजय प्राप्त की। वहीं, बीजापुर और खरसिया नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जबकि सिमगा में निर्दलीय उम्मीदवार हरदीप सिंह भाटिया ने अपना परचम लहराया।बीजापुर से भाजपा की गीता सोम पुजारी ने 1,376 मतों से शानदार जीत दर्ज की।
Municipal elections result: नगर निकाय चुनाव 49 नगर पालिका परिषदों में संपन्न हुए, जिनमें प्रमुख रूप से बीजापुर, किरंदुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पंडरिया, कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरणवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली, लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं।