सूरजपुर। Municipal elections result: नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने भाजपा की देवंती साहू को 24 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इस करीबी मुकाबले के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न है, जबकि भाजपा ने पुनर्गणना की मांग कर दी है। आईटीआई कॉलेज में पुनर्गणना जारी है, जिससे माहौल गरमा गया है। गणनास्थल के बाहर भारी भीड़ और गहमा-गहमी बनी हुई है। अब सभी को अंतिम नतीजे का बेसब्री से इंतजार है।

