अम्बिकापुर। Municipal elections Results: अम्बिकापुर निगम के मेयर पद पर भाजपा का कब्जा (Nikay Chunav Results 2025) हो गया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की से 11 हजार वोटों से हरा दिया है। वहीं 35 वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। एक दर्जन से अधिक वार्डों में भाजपा के पार्षदों ने जीत दर्ज कर लिया है। वहीं कई कांग्रेसी दिग्गज पार्षद प्रत्याशियों को हार मिली है।
Municipal elections Results: सूरजपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा (Nikay Chunav Results 2025) हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने 196 वोट से जीत दर्ज कर परचम लहरा दिया है। वहीं सीतापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की एक बार फिर जीत हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी प्रेमदान कुजूर ने 9 वोट से भाजपा को हराया है।

