सूरजपुर। Municipal elections: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है।विधायक भूलन सिंह मरावी ने नगर पालिका परिषद सूरजपुर और नगर पंचायत विश्रामपुर में लगातार दौरा कर जगह-जगह बैठकें, जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। वे सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।
Municipal elections: विधायक श्री मरावी नुक्कड़ सभाओं में जनता को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि भाजपा सरकार विकास की गारंटी है। प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने महज एक वर्ष के कार्यकाल में विकास की गति को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरी हो रही है।उन्होंने कहा कि महतारी बंदन योजना के तहत माताओं और बहनों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं। भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है।
Municipal elections: सभा में भाजपा द्वारा जारी अटल विश्वास पात्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने स्वास्थ्य, शहरी विकास, युवा एवं शिक्षा सेवाएं, राजस्व, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, जल प्रबंधन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास की ठोस घोषणाएं की हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा इन वादों को पूरा कर जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी।
Municipal elections: श्री मरावी ने कहा कि यदि नगर की बागडोर भी भाजपा के हाथों में आती है, तो समग्र विकास सुनिश्चित होगा। भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं।उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि 11 फरवरी को मतदान अवश्य करें।आपका हर वोट विकास की दिशा में बड़ा कदम होगा और शहर को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा।