सूरजपुर। Municipal elections: जिले के नगर पालिका क्षेत्र और चार नगर पंचायतों में आज नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। सुबह से हीआताओ मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर छिटपुट घटनाएं हुईं, जिन्हें तुरंत सुलझा लिया गया।


Municipal elections: सूरजपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 और 13 में वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के कारण मतदान कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। त्वरित समाधान के बाद प्रक्रिया सुचारू रूप से चली। वार्ड क्रमांक 13 में देर शाम तक मतदान जारी रहा ताकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।


मतदान के आंकड़े
सूरजपुर नगर पालिका: 72.18%
भटगांव नगर पंचायत: 63.54%
जरही नगर पंचायत: 61.42%
विश्रामपुर नगर पंचायत: 53.43%
प्रतापपुर नगर पंचायत: 76.07%
सभी क्षेत्रों का सम्मिलित मतदान प्रतिशत 65.32% रहा।
चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया है। अब जनता के फैसले का इंतजार है। मतों की गणना 15 फरवरी को होगी और तय होगा कि मतदाताओं ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है।

Previous articleDaylight robbery : जमीन बेचकर घर में  रखे थे 60 लाख , मिलिट्री ड्रेस में आये हथियारबंद डकैत दिनदहाड़े लूटकर भागे
Next articleHealth care: कैंसर या अन्य गंभीर मर्ज का अब छत्तीसगढ़ में ही आसान और सफल इलाज संभव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here