• प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा-कांग्रेस में गहमागहमी, जल्द ऐलान
•अजय गुप्ता
सूरजपुर। Municipal elections: नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दल अब अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं। वार्ड और अध्यक्ष पद के लिए संभावित प्रत्याशियों पर विचार मंथन शुरू कर दिया है, और शीघ्र ही उनकी घोषणा की जाएगी।


Municipal elections:  सूरजपुर नगरपालिका में कुल 18 वार्ड हैं, जिसमें इस बार अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस आरक्षण ने राजनीतिक समीकरण में नई गहमा-गहमी ला दी है। कई महिला नेत्रियों ने इस आरक्षण का फायदा उठाने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और उम्मीदवारी के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रही हैं।भाजपा से नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए देवंती साहू,सरोज साहू, देव मुनिया साहू, रोशनी सोनी, संजू सोनी और सीमा साहू जैसे नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। पार्टी में कई वार्डों के दावेदारों की अधिक संख्या को लेकर मंथन चल रहा है, और कहा जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 2, 3, 7, 11, 12 और 16 में एक नाम पर सहमति बन चुकी है।


Municipal elections: कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए कुसुमलता राजवाड़े, पुष्पलता साहू और पूजा साहू के नाम उभर कर सामने आए हैं। कांग्रेस भी वार्ड क्रमांक 1, 2, 6, 7, 9, 10, 12 और 18 में लगभग उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है। अन्य वार्डों के लिए पैनल तैयार कर जल्द ही कमेटी के समक्ष पेश किया जाएगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की कोर कमेटी जल्द ही बैठक करेगी। भाजपा में नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी और कांग्रेस में पर्यवेक्षक के मार्गदर्शन में प्रत्याशियों के नामों का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यह बैठक आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीतियों को आकार देगी। जिले में नगर पालिका सूरजपुर सहित पांच नगरीय निकायों में चुनाव होंगे, जिनमें नगर पंचायत विश्रामपुर, भटगांव, जरही और प्रतापपुर शामिल हैं। यह चुनाव सिर्फ सत्ताधारी दल के लिए चुनौतीपूर्ण नहीं होंगे, बल्कि विपक्ष के लिए भी अपनी राजनीतिक ताकत और विकास कार्यों को जनता के सामने रखने का एक सुनहरा अवसर साबित होंगे।


Municipal elections: चुनाव में दोनों दल स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों को प्रमुख मुद्दा बनाएंगे। प्रत्याशियों की छवि, उनके कार्यों की सक्रियता और क्षेत्र के विकास को लेकर जनता में उत्साह बढ़ा हुआ है।राजनीतिक हलचल के बीच अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से चेहरे चुनावी मैदान में उतरेंगे और जनता के दिल में जगह बनाने में सफल होते हैं।इधर जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक गतिविधियां और तेज होती जा रही हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।


11 को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख 11 फरवरी तय की है। नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी, और 31 जनवरी तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतगणना 15 फरवरी को होगी, नामांकन के साथ ही  राजनीतिक गतिविधियों में और भी तेजी आएगी। 

Previous articleBoyfriend murder case: ब्वायफ़्रेंड की हत्या की आरोपी लड़की को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना दुर्लभतम मामला
Next articleWelcoming new members:  भाजपा में शामिल नए सदस्यों ने समर्पित भाव से कार्य करने लिया संकल्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here