Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/हादसा/Road accident: सरकारी बोलेरो पेड़ से टकराई, कृषि उपसंचालक की मौत
हादसा

Road accident: सरकारी बोलेरो पेड़ से टकराई, कृषि उपसंचालक की मौत

Avatar photo
By fourthline.in
February 3, 2025 2 Min Read
0

बलरामपुर। Road accident:   अम्बिकापुर- प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के पेड़ से टकरा जाने से बलरामपुर में पदस्थ कृषि उप संचालक शिवकुमार प्रसाद की मौत हो गई।


Road accident:  बलरामपुर में पदस्थ कृषि उप संचालक एसके प्रसाद सोमवार को अंबिकापुर से बलरामपुर जाने के लिए शासकीय बोलेरो क्रमांक CG-02-6950 से रवाना हुए थे। बोलेरो वाहन को कार्यालय में पदस्थ लिपिक पन्ना लाल यादव चला रहा था। दोपहर करीब 1 बजे उनकी बोलेरो अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सामने से आ रही वाहन से साइड लेने के दौरान एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया व एक चक्का निकल गया।


Road accident:  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सामने बैठे उप संचालक की सीट उखड़कर सामने स्क्रीन से टकरा गई और स्क्रीन तोड़कर सीट का कुछ हिस्सा बाहर आ गया। हादसे में एसके प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें अंबिकापुर ले जाने के लिए रवाना किया गया।


Road accident:  अंबिकापुर में जीवन ज्योति हॉस्पिटल पहुंचने के पूर्व ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बोलेरो चालक पन्ना लाल यादव को भी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जीवन ज्योति हॉस्पिटल पहुंच गए। प्रतापपुर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हादसे में मृत उप संचालक कृषि एसके प्रसाद मूलतः मैनपाट के रहने वाले थे। अंबिकापुर के पटपरिया में उनका निजी निवास है। वे बलरामपुर में करीब दो साल से पदस्थ थे। इसके पूर्व वे अंबिकापुर एवं सूरजपुर में कृषि उपसंचालक के पद पर कार्य कर चुके हैं।अंबिकापुर में कुछ समय तक वे जेडीए के प्रभार पर भी थे।

Tags:

# chhattisgarh #cg news #car accident #agriculture officer die #balrampur district
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Bechari Controversy : बेचारी पर सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसदों ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Next

Arun Dev Gautam: अरुणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के नए DGP, अशोक जुनेजा की जगह लेंगे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme