सूरजपुर। Murali takes command:  जिले में भारतीय जनता पार्टी  की कमान अब मुरली मनोहर सोनी संभालेंगे। पार्टी संगठन ने उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जिले में भाजपा को अब एक नया जिलाध्यक्ष मिल गया है, जिससे पार्टी को काफी उम्मीदें हैं।

Murali takes command: भाजपा वर्तमान में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर काबिज है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यहां पार्टी की स्थिति मजबूत है। हालांकि, संगठन को और सशक्त करने के उद्देश्य से संगठन महापर्व के अवसर पर सर्वसम्मति से नए जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसमें पार्टी के ऊर्जावान, कर्मठ और जुझारू नेता मुरली मनोहर सोनी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

अनुभवी और कुशल संगठनकर्ता

Murali takes command: मुरली मनोहर सोनी अपनी सादगी और व्यवहार-कुशलता के लिए जाने जाते हैं। वे संगठन में मंडल अध्यक्ष से लेकर लगातार दो बार भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हैं, जिससे संगठनात्मक कार्यों में उनका व्यापक अनुभव है। उनके नेतृत्व में संगठन को एक नई दिशा मिलने के साथ ही और अधिक मजबूती प्रदान करने की उम्मीद की जा रही है। भाजपा को आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने की चुनौती भी होगी, जिसमें श्री सोनी की भूमिका अहम होगी। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल का मार्गदर्शन भी मिलेगा, जिनके वे करीबी माने जाते हैं।

औपचारिक घोषणा और शुभकामनाएं

Murali takes command: भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में मुरली मनोहर सोनी के नाम की औपचारिक घोषणा चुनाव अधिकारी श्रीमती चंपा देवी पावले ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने उनके नाम की स्वीकृति भेजी है। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इस मौके पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू सहित पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्री सोनी के नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा। सभी ने उनके नेतृत्व में संगठन के नए मुकाम हासिल करने और और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई।

Previous articleNo FIR for arson in shop: आगजनी की कोशिश की पहली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, दस दिनों बाद जला दी गई पूरी दुकान 
Next articlePetty politics: प्रियंका पर भाजपा नेता के बयान से भड़के सिंहदेव, कहा- भाजपा के DNA में निर्लज्जता और घटियापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here