Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राजनीति/Petty politics: प्रियंका पर भाजपा नेता के बयान से भड़के सिंहदेव, कहा- भाजपा के DNA में निर्लज्जता और घटियापन
राजनीति

Petty politics: प्रियंका पर भाजपा नेता के बयान से भड़के सिंहदेव, कहा- भाजपा के DNA में निर्लज्जता और घटियापन

Avatar photo
By fourthline.in
January 5, 2025 2 Min Read
0

रायपुर। Petty politics: दिल्ली के भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने हाल ही में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने X पर लिखा कि ” भाजपा के डीएनए में निर्लज्जता और घटियापन की कोई सीमा ही नहीं है। संघ की महिला विरोधी और पितृसत्तात्मक सोच, भाजपा के घिनौने संस्कार और सबसे अधिक अपने शीर्ष नेताओं को खुश करने की अभिलाषा में ये मूर्ख अभद्रता और अश्लीलता की किसी भी हद तक गिर सकते हैं। निश्चित है, न बर्खास्तगी होगी और न कोई कार्रवाई क्योंकि ये सीख भी ऊपर से मिली है और शह भी।”

Petty politics: इस बयान का वीडियो कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा किया। बिधूड़ी ने अपने भाषण में कहा, लालू यादव ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बनी हैं, वैसे ही कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। कांग्रेस नेताओं ने रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग की है। टीएस सिंहदेव ने अपने बयान में कहा कि न तो बिधूड़ी को बर्खास्त किया जाएगा और न ही भाजपा की ओर से कोई ठोस कदम उठाया जाएगा क्योंकि यह मानसिकता संघ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से आती है।

Petty politics: पवन खेड़ा ने रमेश बिधूड़ी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Murali takes command: मुरली मनोहर सोनी बने सूरजपुर के नए भाजपा जिलाध्यक्ष

Next

Threat to journalist: पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने के जुर्म में वन अधिकारी गिरफ्तार 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme