Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अपराध/Murder in live-in relationship: लिव-इन पार्टनर ने की शिक्षिका की हत्या, खुद भी नदी में कूदकर दी जान
अपराध

Murder in live-in relationship: लिव-इन पार्टनर ने की शिक्षिका की हत्या, खुद भी नदी में कूदकर दी जान

Avatar photo
By fourthline.in
August 12, 2024 2 Min Read
0

कवर्धा। Murder in live-in relationship: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री सामने आई है, जहां पिछले चार दिनों से लापता शिक्षिका सपना विश्वकर्मा की सड़ी-गली लाश केशकाल घाटी में मिली है। इस हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका लिव-इन पार्टनर आशीष उपाध्याय था, जिसने हत्या के बाद खुद भी शिवनाथ नदी में कूदकर जान दे दी।

Murder in live-in relationship: सपना विश्वकर्मा और आशीष उपाध्याय कवर्धा में एक किराये के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों ही पहले से शादीशुदा थे, लेकिन किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के बढ़ने पर आशीष ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सपना को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर सपना को बेमेतरा ले जाकर उसकी हत्या की और फिर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए केशकाल घाटी में फेंक दिया। शव को इतनी गहराई में फेंका गया कि कोई राहगीर इसे आसानी से न देख सके।

Murder in live-in relationship: सपना के परिजनों ने 8 अगस्त को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर पुलिस को आशीष उपाध्याय और उसके साथी का पता चला। जब पुलिस आशीष तक पहुंचने लगी, तो उसने शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश बेमेतरा पुलिस ने बरामद की।

Murder in live-in relationship: आरोपी आशीष के साथी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री के पीछे का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन यह बात सामने आई कि आशीष और सपना के बीच जातिगत मतभेद के चलते शादी को लेकर अनबन थी, जो इस हत्याकांड का कारण बनी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Two new judges appointed in High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले 2 नए जज, अधिसूचना जारी

Next

Lakhpati Didi special guest: जीपीएम जिले की ज्योति पाल दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में होगी विशिष्ट अतिथि

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme