Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अपराध/Murder of husband-wife and child: मकान के कमरे में मिली पति-पत्नी और मासूम बच्चे की लाश
अपराध

Murder of husband-wife and child: मकान के कमरे में मिली पति-पत्नी और मासूम बच्चे की लाश

Avatar photo
By fourthline.in
May 9, 2024 2 Min Read
0

कोरबा। Murder of husband-wife and child: कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, यहां के उरगा थाना क्षेत्र में एक मकान में पति-पत्नी और एक मासूम बच्चे की लहूलुहान लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मकान के कमरे का दृश्य देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। घटनास्थल का नजारा देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने सो रहे परिवार पर जानलेवा हमला कर सभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद फरार हो गये।

Murder of husband-wife and child: हत्या की ये वारदात कोरबा जिला के उरगा थानांतर्गत कुकरीचोली की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में जयराम रजक का मकान है। घर में उसके साथ उसकी पत्नी सुजाता रजक और 2 साल की बेटी थी। आज सुबह स्थानीय लोगों ने परिवार के लोगों के घर से बाहर नही आने पर मौके पर जाकर देखा तो तीनों की लाश घर में मिली। गांव घर के लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Murder of husband-wife and child: पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद इस हत्याकांड को धारदार हथियार से अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पुलिस टीम द्वारा फारेंसिक और डाॅग स्कवाॅड की मदद ली जा रही है। इस अंधे कत्ल की वारदात को किन कारणों से दिया गया ? किस वजह से पूरे परिवार की हत्या कर दी गयी ? पुलिस घटना से जुड़ें हर एक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड पर से पर्दा उठा लिया जायेगा।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Summer vacation in CG Higcourt: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 13 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश

Next

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme