बीजापुर। Naxalites attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया, जिसमें 9 जवान शहीद हो गए। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अम्बेली के पास नक्सलियों ने यह हमला किया। 

Naxalites attack: दंतेवाड़ा- नारायणपुर- बस्तर क्षेत्र की संयुक्त ऑपरेशन पार्टी अपने अभियान से वापस लौट रही थी। माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी का ब्लास्ट इतना भयानक था कि  वाहन के परखच्चे उड़ गए।  शहीद हुए जवान दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के थे। ये सभी जवान संयुक्त ऑपरेशन  से लौट रहे थे, तभी माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

नक्सलवाद का खात्मा कर के रहेंगे -सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

Previous articleMaoists condemned: माओवादियों ने की प्रेस नोट जारी कर पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की हत्या की निंदा
Next articleMahakumbh: यात्री गाड़ियों से नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स, श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here