Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Naxalites attack: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में 9 जवान शहीद
छत्तीसगढ़

Naxalites attack: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में 9 जवान शहीद

Avatar photo
By fourthline.in
January 6, 2025 1 Min Read
0

बीजापुर। Naxalites attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया, जिसमें 9 जवान शहीद हो गए। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अम्बेली के पास नक्सलियों ने यह हमला किया। 

Naxalites attack: दंतेवाड़ा- नारायणपुर- बस्तर क्षेत्र की संयुक्त ऑपरेशन पार्टी अपने अभियान से वापस लौट रही थी। माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी का ब्लास्ट इतना भयानक था कि  वाहन के परखच्चे उड़ गए।  शहीद हुए जवान दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के थे। ये सभी जवान संयुक्त ऑपरेशन  से लौट रहे थे, तभी माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

नक्सलवाद का खात्मा कर के रहेंगे -सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

Tags:

#Chhattisgarh #CG hindi news # Bijapur naxalites attack #9 soldiers martyred #cm Vishnu dev sai $dgp Ashok juneja #bijapur police
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Maoists condemned: माओवादियों ने की प्रेस नोट जारी कर पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की हत्या की निंदा

Next

Mahakumbh: यात्री गाड़ियों से नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स, श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme