Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Naxalites Encounter: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, इंसास और SLR राइफल बरामद
छत्तीसगढ़

Naxalites Encounter: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, इंसास और SLR राइफल बरामद

Avatar photo
By fourthline.in
July 26, 2025 1 Min Read
0

बीजापुर। Naxalites Encounter: जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुर्दोंडा जंगल में शनिवार शाम सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में चारों नक्सलियों के शव बरामद किए गए, साथ ही मौके से इंसास और एसएलआर राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

Naxalites Encounter: बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के अनुसार, सुरक्षा बलों को नक्सली गतिविधियों की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (DRG), विशेष कार्य बल (STF) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने मुर्दोंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शाम को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान चार नक्सलियों के शव बरामद हुए। मृत नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Naxalites Encounter: मौके से इंसास राइफल, एसएलआर राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता है, क्योंकि मुर्दोंडा जंगल नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी रुक-रुक कर जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है।

Tags:

Naxalite Encounter Bijapur Naxal Operation Security Forces Encounter Naxals Killed Bijapur INSAS Rifle Recovery SLR Rifle Seized Anti-Naxal Operation
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Bilaspur airport: बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे की जल्दी कारपेटिंग नहीं हुई तो उड़ानें हो सकती हैं बंद !

Next

Naxalites Encounter: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, इंसास और SLR राइफल बरामद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme