• आजाद युवा संगठन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
No compensation for farmers : बिलासपुर । कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जोगीपुर के आश्रित ग्राम उमरमरा, नवापारा में 2016-17 में अरपा भैंसाझार डेम का निर्माण कार्य करवाया गया था निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बांध में पानी भरने से लगभग 30 से अधिक किसानों की खेती युक्त भूमि डुबान में आ गई। इन किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिला। आज़ाद युवा संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने तथा पुनर्वास की मांग की है।
किसानों की सुध लेने अनुरोध
आजाद युवा संगठन के प्रमुख इशहाक कुरैशी ने खेती युक्त भूमि डेम में जलभराव के कारण डुबान में आ गई। शासन प्रशासन ने प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने एवं पुनर्वास के बारे में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं दूसरी ओर जिन किसानों के पास पट्टा पर्ची नहीं था उन किसानों को पुनर्वास के तहत मकान एवं मुआवजा राशि प्रदान कर दी है। जबकि पट्टाधारक किसानों को मुआवजा राशि एवं पुनर्वास के लिए कुछ नहीं किया गया। ऐसे 30 से अधिक किसान हैं, जो अधिकारियों का चक्कर लगा कर थक चुके हैं। संगठन ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में इन किसानों की सुध लेने का अनुरोध किया गया है।
इन किसानों की जमीन डूबी
इनमें मुख्य रूप से रामकुमार गोंड पत्नी बसंत बाई पट्टा क्रमांक 0534258 खसरा नंबर 588 क्षेत्रफ़ल 1.1011हेक्टेयर, पुन्नूलाल पट्टा क्रमांक 0158684 खसरा नंबर 1588 रकबा 0.648 हेक्टेयर, मोतीलाल गोंड पत्नी गुजरतीय खसरा नंबर 1588 पट्टा क्रमांक 0.534253 रकबा 0.650 हेक्टेयर, तिजऊ राम, पट्टा क्रमांक 0534287 खसरा नंबर 104/1 रकबा 0.405 हेक्टेयर, सुखदेव सिंह पत्नी मुक्तिन बाई, पट्टा क्रमांक 0534255 खसरा नंबर 1588 रकबा 0.900 हेक्टेयर, बैसाखु राम पत्नी तिजो बाई पट्टा क्रमांक 0534250 खसरा नंबर 1589 रकबा 1.000 हेक्टेयर, गौतरहिया पट्टा क्रमांक 0534288 खसरा नंबर 92 रकबा 0.405 हेक्टेयर, किसुन सिंह गोंड पत्नी तुलसी बाई पट्टा क्रमांक 0534249 खसरा नंबर 1588 रकबा 0.484 हेक्टेयर, सहोर सिंह पत्नी दुखन बाई पट्टा क्रमांक 0534250 खसरा नंबर 1588 रकबा 0.887 हेक्टेयर, फूल सिंह पट्टा क्रमांक 0158712 खसरा नंबर 1588 रकबा 0.182 हेक्टेयर, कुंज सिंह गोंड पत्नी गंगा बाई पट्टा क्रमांक 0534254 खसरा नंबर 1588 रकबा 0.450 हेक्टेयर, मान सिंह गोंड पत्नी धनकुंवर पट्टा क्रमांक 0534252 खसरा नंबर 1588 रकबा 1.000 हेक्टेयर, रामकूल सिंह गोंड पत्नी शांति बाई पट्टा क्रमांक 0534259 खसरा नंबर 1588 रकबा 0.405 हेक्टेयर, रामफल पट्टा क्रमांक 0158683 खसरा नंबर 1588 रकबा 1.120 हेक्टेयर, लालजी पट्टा क्रमांक 0158687 रकबा 0.365 हेक्टेयर, दुकालुराम पट्टा क्रमांक 0158686 रकबा 1.295 हेक्टेयर, पतिराम पत्नी फूलबाई पट्टा क्रमांक 0534251 रकबा 0.598 आदि किसान हैं, जा दर-दर की ठोकरें खाने मजबूर हैं।
पुनर्वास कालोनी की भी जांच की मांग
इसी तरह ग्राम पंचायत जोगीपुर के आश्रित ग्राम नवापारा में निर्मित पुनर्वास कॉलोनी की भूमि की जांच की मांग की गई है। पुनर्वास कॉलोनी किस भूमि में पर बनाई गई है उक्त भूमि किसके अधिपत्य में थी तथा निर्माण के लिए किस विभाग द्वारा भूमि उपलब्ध कराई गई थी इसकी जांच होनी चाहिए । ज्ञापन में कलेक्टर से इसकी जांच कराने तथा समस्त किसानों को मुआवजा राशि प्रदान करते हुए पुनर्वास कॉलोनी में मकान उपलब्ध कराने एवं संबंधित विभागों के दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्वरवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी एवं संगठन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उर्वशी पालेकर, संगठन कोटा ब्लाक उपाध्यक्ष श्री सगन सिंह राज के अलावा रामकुमार गोंड, पुन्नू लाल, मोतीलाल गोंड,तीजऊ राम, सुखदेव सिंह, बैसाखु राम गोंड, गवतरिहा, किशुन सिंह गोंड, सिहोर सिंह गोंड,फूल सिंह,कुंज सिंह, मान सिंह गोंड,रामकुल सिंह गोंड,रामफल, लालजी बैसाखिया बाई, कुंवारिया बाई, बनवाया बाई, मुक्तिन बाई, भगवान सिंह, मोतीलाल गोंड, बिरजू राम आदि प्रभावित किसान शामिल थे।

